देवों के देव महादेव भगवान शंकर संसार के पालनहार हैं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में शिव आराधना के दौरान भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन में जब भगवान नारायण क्षीर सागर में शयन के लिए चले जाते हैं तो भगवान शिव कनखल स्थित अपनी ससुराल में रहकर संसार का संचालन और पालन करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं और मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी को प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। लेकिन सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व है। सावन में प्रतिदिन गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद आदि से अभिषेक करने पर भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और साधक के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। शिव कृपा से जीवन निष्कंटक हो जाता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। लोक कल्याण के लिए हलाहल विष को कंठ में धारण करने वाले भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में होने वाला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगम कांवड़ मेला भगवान शिव को ही समर्पित है।

कांवड़िएं कठिन और लंबी दूरी की यात्रा कर अपने अभिष्ट शिवालयों में हरिद्वार से ले जाए गए गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक करते हैं। सभी को सावन में भगवान शिव की आराधना करने के साथ मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होने कांवडियों से गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज:एसएसपी हरिद्वार की ठोस लीडरशिप में श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में एक और गिरफ्तारी

      चौथे अभियुक्त को यमुनानगर हरियाणा से दबोचा   *डकैती में शामिल होने के एवज में मिले थे 50 हजार*   *डकैती के रुपयों से खरीदा मोबाइल व नगदी भी…

    एनसीसी विस्तार कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

      *23 सितम्बर को रक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक* *विभागीय अधिकारियों को दिये नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश*   देहरादून, 18 सितम्बर 2024 देशभर में राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्रेकिंग न्यूज:एसएसपी हरिद्वार की ठोस लीडरशिप में श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में एक और गिरफ्तारी

    • By Admin
    • September 18, 2024
    • 2 views

    वेद भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: डॉ. मोहन राव भागवत

    • By Admin
    • September 18, 2024
    • 3 views

    एनसीसी विस्तार कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • September 18, 2024
    • 3 views

    स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड को त्याग कर अपनाएं मिलेट्स: रेखा आर्या

    • By Admin
    • September 18, 2024
    • 4 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में मनाया विश्वकर्मा दिवस

    • By Admin
    • September 17, 2024
    • 5 views

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनसा देवी मंदिर में हुई विशेष पूजा

    • By Admin
    • September 17, 2024
    • 3 views