38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पहुंचा

38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ’मौली’ (मोनाल पक्षी) देशभर में चर्चा का केन्द्र रहा है।

उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली राज्य के हर जनपद में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया। उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए।

38वें राष्ट्रीय खेल ने उत्तराखण्ड को देवभूमि और वीरभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल इन्फ्रास्टक्चर का तेजी से विकास और नई खेल नीति के परिणाम स्वरूप राज्य के खिलाड़ियों द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 103 पदक हासिल कर देशभर में शीर्ष सात राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड 25वें स्थान पर था। उत्तराखण्ड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स, ई-वेस्ट से बनाये गये मेडल और पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से पौध रोपण के लिए भी याद किया जायेगा।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

    हरिद्वार: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के आदेशानुसार आज 14 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिवडेल…

    दीपावली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

    *लगाई जाने वाली पटाखों की दुकान के लिए जिला प्रशासन से अस्थाई लाइसेंस लेना होगा जरूरी* *पटाखों की दुकाने खुले स्थानों एवं प्रशासन द्वारा पूर्व में चिह्नित किए गए स्थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views

    दीपावली त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views

    1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views

    शांतिकुंज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिव्राजक गरिमा शिविर का शुभारंभ

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views

    एस0डी0आई0एम0 के छात्र-छात्राओं ने ‘ग्रेट वाईट ग्लोबल प्रा0लि0’ का औद्योगिक भ्रमण

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 3 views