हरिद्वार, 12 फरवरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जयंती पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल और पार्षद भूपेंद्र कुमार ने रविदास मंदिर कनखल पहुंचकर सभी को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संत शिरोमणी रविदास के जीवन यात्रा और समाज के प्रति उनके विचार को आगे ले जाने का संकल्प लिया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास ने जो विचार देश को दिया उससे देश में कई कुरीतियों का अंत हुआ है और पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, रविदास मदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम मूर्ति, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, भ्ंावर सिंह, रुपेश, विवेक, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Holi:प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे:जिलाधिकारी
हरिद्वार। बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा…