श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अग्निकांड के पीड़ितों को दिया राशन व नकद सहायता

हरिद्वार, 13 अक्तूबर। रविवार दोपहर चंडीघाट चौकी के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गयी। आग लगने से कई झोपडियां पूरी तरह जल गयी। झोंपड़ियों में रखा खाने पीने का सामान, कपड़े आदि जरूरत का सारा सामान भी जल गया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी चंडीघाट पहुंचे और आग लगने से प्रभावित हुए 17 पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रूपए, आटा, दाल, चावल, तेल, साबुन, नमक, मसाले आदि खाने पीने का सामान दिया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे निर्धन परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। परिवारों को मदद के तौर पर नकद राशि और राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की। साथ ही अन्य संस्थाओं व सक्षम लोगों से भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ तक चलने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा आज मनसा देवी चरण पादुका पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से पशुपतिनाथ धाम नेपाल के लिए रवाना 

    हरिद्वार 27 अक्टूबर कलश यात्रा आज श्री महंत रवींद्र पूरी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम,आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज सचिव श्री महंत राम रतन गिरी महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद…

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में श्री गुरु कार्तिकेय जन्मोत्सव गुरु छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया

    *भगवान श्री कार्तिकेय ज्ञान, शक्ति और संयम के प्रतीक हैं:स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज* **गुरु छठ केवल उत्सव नहीं, बल्कि संत परंपरा का जीवंत स्वरूप है:श्री महंत रविंद्र पुरी* *कार्तिकेय जी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ तक चलने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा आज मनसा देवी चरण पादुका पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से पशुपतिनाथ धाम नेपाल के लिए रवाना 

    • By Admin
    • October 27, 2025
    • 3 views

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में श्री गुरु कार्तिकेय जन्मोत्सव गुरु छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया

    • By Admin
    • October 27, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्याें की भारत सरकार से मिली मंजूरी

    • By Admin
    • October 26, 2025
    • 3 views

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

    • By Admin
    • October 26, 2025
    • 6 views

    श्री गंगोत्री धाम से ग्यारह सौ लीटर पवित्र गंगाजल का कलश श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पहुंचा

    • By Admin
    • October 26, 2025
    • 5 views

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 5 views