रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को संबोधित किया

*प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथप्रदर्शक- मुख्यमंत्री*

*500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे- सीएम धामी*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ- मुख्यमंत्री*

रामनवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली संबोधित किया |

प्रदेश वासियो को राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु श्रीराम से समस्त उत्तराखंड वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की |

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामायण कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का दर्पण है, मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म का पथप्रदर्शक है।भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत का त्याग, हनुमान जी की भक्ति — ये सभी आदर्श हमें सदाचरण की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रामायण जैसे पवित्र धर्म ग्रंथो के अखंड पाठ के आयोजन हमारी आत्मा को शुद्ध करने के साथ- साथ वातावरण को सात्त्विक बनाने और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दूसरी बार रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसे प्रधान सेवक मिले हैं जिनके अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ है।

समस्त प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रभु श्री राम के आदर्शों को स्वयं में धारण कर समाज में ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ रहने का संकल्प ले।

कार्यक्रम में श्री फकीर राम टम्टा विधायक, गंगोलीहाट, श्री गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भा०ज०पा० पिथौरागढ़, श्री मनोज कार्की, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण, डॉ० स्वामी वीरेन्द्रानंद जी महाराज महामण्डलेश्वर, श्री पंचदश नाम जूना अख, श्रीमती कल्पना देवलाल , महापौर नगर निगम, पिथौरागढ़, श्रीमती दीपिका बोहरा , प्रशासक, जिला पंचायत पिथौरागढ़, श्रीमती शशिकला सत्याल , जिला संयोजक शिक्षिका प्रकोष्ठ तथा अन्य स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे |

  • Related Posts

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में होम साइंस एसोसिएशन “इनोवेशिया” की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. अशोक शास्त्री,…

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    हरिद्वार, 15 अक्टूबर: प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को उनके दायित्वों का बोध कराने हेतु एम० सी० एस० स्कूल द्वारा “गंगा सेवा सप्ताह” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला महाविद्यालय पी.जी कॉलेज में “इनोवेशिया” प्रदर्शनी का आयोजन

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 3 views

    एम.सी.एस. स्कूल के छात्रों ने गंगा में चलाया स्वच्छता अभियान 

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    खेल को खेल भावना से खेले, सभी प्रतिभागी टीमें चैंपियन – श्रीमहंत रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत-टनकपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, स्वाला डेंजर जोन में दिए स्थायी समाधान के निर्देश

    • By Admin
    • October 15, 2025
    • 5 views

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

    • By Admin
    • October 14, 2025
    • 4 views