रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 24 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गोष्ठी को लेकर बैठक संपन्न हुई।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश व समाज के लिए प्रेरणादाई है।

रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।

दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई एक वीरांगना एवं एक कुशल शासक के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने केवल 30 वर्षों तक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारत में घूम-घूम कर धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को अंजाम दिया जिसकी छाप आज भी दिखाई देती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रीति गुप्ता अभिनव चौहान रेनू शर्मा नवजोत वालिया संदीप प्रधान सौरभ शर्मा मनोज चौहान सुनील पाल शर्मिला बगवाड़ी रंजीत झा नीति शर्मा छवि पंत प्रमिला गुप्ता चित्रा शर्मा मुस्कान कुमारी गोमती मिश्रा सुधा राठोर संगीता बंसल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर क्षेत्र एवं हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त

    *जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सीसीआर हरकी पौड़ी से लेकर मनसा देवी उड़ान खटोला गए तक किया स्थलीय निरीक्षण।* *सड़क के किनारे बनी नालियों…

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आकांक्षा हाट का किया निरीक्षण

    *आकांक्षा हाट में महिलाओं द्वारा तैयार की गई उत्पादों की जिलाधिकारी ने ली महिला समूह से जानकारी।* *जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई कर उनके द्वार तैयार किए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर क्षेत्र एवं हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त

    • By Admin
    • July 31, 2025
    • 3 views

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आकांक्षा हाट का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • July 31, 2025
    • 3 views

    जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक ली            

    • By Admin
    • July 31, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लाभार्थियों को सिलेंडर भरने के लिए धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी

    • By Admin
    • July 31, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आवास विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए

    • By Admin
    • July 31, 2025
    • 3 views

    सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 3 views