मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राहत कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे।

राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त, भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी भी पहुंचाई जा रही है, जिससे मार्गों की मरम्मत, मलबा हटाने और अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से अंजाम दिया जा सके।

राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाना और सामान्य स्थिति बहाल करना है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    आपदा जोखिम प्रबन्धन प्रशिक्षण का आयोजन

    हरिद्वार 06 अगस्त 2025। डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के तत्वाधान में अकादमी के महानिदेशक बीपी पाण्डे के निर्देशन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मुख्य संयोजन मे जनपद हरिद्वार…

    आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार: डॉ. धन सिंह रावत

    *मृतकों के प्रति जताई शोक संवेदना, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा* *पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक के कई गांवों में आपदा का कहर, राहत व बचाव कार्य जारी* देहरादून, 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपदा जोखिम प्रबन्धन प्रशिक्षण का आयोजन

    • By Admin
    • August 6, 2025
    • 3 views

    आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार: डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • August 6, 2025
    • 4 views

    भारी वर्षा के दृष्टिगत ऊधमसिंहनगर की स्थिति की जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने ली जानकारी

    • By Admin
    • August 6, 2025
    • 5 views

    मौसम की चुनौतियों के बीच ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • August 6, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राहत कार्यों की समीक्षा की

    • By Admin
    • August 6, 2025
    • 5 views

    नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

    • By Admin
    • August 5, 2025
    • 5 views