मनसा देवी मंदिर में प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

शैलपुत्री माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार, 22 सितंबर।

पावन नगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मनसा देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना और माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने विशेष अनुष्ठान की जानकारी देते हुए बताया कि माँ मनसा देवी के आशीर्वाद से प्रदेश और देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए नौ दिवसीय विशेष पूजन अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है।

श्रीमहंत जी ने कहा नवरात्र केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मशक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। इन दिनों में की गई पूजा और तपस्या का प्रभाव न केवल व्यक्ति पर, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। इसी उद्देश्य से मनसा देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हुआ है, जिससे देश में सुख-शांति और प्रदेश में समृद्धि बनी रहे।”

उन्होंने प्रथम नवरात्र पर माँ शैलपुत्री का महत्व बताते हुए कहा कि वे हिमालयराज की पुत्री हैं और पर्वतराज की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। यह माँ दुर्गा का पहला स्वरूप है, जो धैर्य, शांति और संयम का प्रतीक हैं। माँ शैलपुत्री की उपासना से साधक को मानसिक स्थिरता, आत्मबल और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर विशेष पूजन किया और प्रातः से ही मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन और मंत्रोच्चार गूंजते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं, सफाई, चिकित्सा सुविधा और भंडारे की व्यवस्था की गई है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने लोगों से अपील की कि वे इन नौ दिनों में संयमित आहार, सद्व्यवहार और सेवा के माध्यम से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करें।

  • Related Posts

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 14वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी खूब वाहवाही 

    परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही सफलता की असली कुंजी हैं: डॉ अशोक शास्त्री हरिद्वार। एम.सी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 14वा वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम और…

    छात्राओं ने संभाली युवा संसद की कमान

    समसामयिक मुद्दों पर युवा संसद में पक्ष और विपक्ष में देखने को मिली तीखी बहस। 28 नवंबर 2025 आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज में आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 14वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी खूब वाहवाही 

    • By Admin
    • November 29, 2025
    • 3 views

    छात्राओं ने संभाली युवा संसद की कमान

    • By Admin
    • November 28, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समाप्त हुआ आपस का मतभेद:श्री महंत रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • November 28, 2025
    • 8 views

    शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज में ‘इंट्रोस्पेक्शन’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

    • By Admin
    • November 28, 2025
    • 6 views

    अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट में एसएमजेएन (SMJN) के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

    • By Admin
    • November 27, 2025
    • 5 views

    राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

    • By Admin
    • November 27, 2025
    • 8 views