गौ माता हमारी संस्कृति की जननी है, जिसकी रक्षा और सेवा कर हम अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं: ऋतु खण्डूडी भूषण

*कोटद्वार*

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार के श्री महर्षि कण्व गंगा गौशाला काशीरामपुर तल्ला कण्व नगरी में आयोजित गौशाला उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने गौ पूजन कर प्रदेशवासियों की मंगल कामना की और गौ माता की महत्ता पर प्रकाश डाला।

ऋतु खण्डूडी ने गौशाला के संचालन के बारे में जानकारी दी कि अब इस गौशाला का प्रबंधन श्री गौधाम महातीर्थ पथमेड़ा, के अधीन होगा, जो अगले तीन वर्षों तक गौशाला की देखभाल करेगा। विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने यह भी बताया कि महाराज श्री गोपेश जी के नेतृत्व में भारत के विभिन्न हिस्सों में कई गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है, जहां निस्वार्थ भाव से गौ सेवा की जा रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे गौ सेवा में अपना योगदान दें और इसे अपनी संस्कृति का हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही कोटद्वार में नंदीशाला स्थापित की जाएगी, ताकि बेसहारा नंदियों की देखभाल हो सके। नंदीशाला के निर्माण से क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता और भी बढ़ेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने गौ माता की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और सभ्यता की आधारशिला हैं। गौ सेवा से न केवल समाज का कल्याण होता है, बल्कि इसके माध्यम से हम अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता को पूजनीय माना गया है, और इसकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने गौशाला में गौ माताओं की सेवा का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की। सभा में उपस्थित सभी ने गौ रक्षा और गौ संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने गौशाला के विकास और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि यह न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी आवश्यक है कि हम अपनी परंपराओं और धरोहरों का संरक्षण करें।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल, श्री रविंद्रनंद जी (जूना अखाड़ा), अश्वनी शर्मा, गोपाल अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, पंकज भाटिया, हरि सिंह, संजीव थपलियाल, कमल नेगी, किरण कल, सिमरन बिष्ट, मीनू डोबरियाल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    *इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन* *मुख्यमंत्री ने यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों, कर्मचारियों एवं केदारनाथ आए श्रद्धालुओं का…

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भैया दूज के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 3 views

    भैया दूज पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • October 23, 2025
    • 5 views

    श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

    • By Admin
    • October 22, 2025
    • 6 views

    एसएमजेएन पीजी कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

    • By Admin
    • October 21, 2025
    • 4 views

    सनातन धम का सबसे बड़ा पर्व है दीपावली:स्वामी राजराजेश्वराश्रम

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 7 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

    • By Admin
    • October 19, 2025
    • 9 views