कूट रचित, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अभियुक्त को धर दबोचा

*लैपटॉप, स्कैनर, लेमिनेशन मशीन, सील सर्वे मुहर, एक फर्जी अंकतालिका आदि बरामद*

*हरिद्वार/कोतवाली गंगनहर*

दिनांक 25.10.2024 को उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल, हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली, कांस्टेबल 1187 नितिन के रवाना शुदा शांति व्यवस्था ड्यूटी, देखरेख क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में थाना क्षेत्र में रवाना थे।

परिणाम स्वरूप दौराने चेकिंग मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति जिसका नाम सुफियान है जो शेखपुरी का रहने वाला है जो मालवीय चौक से आगे नाइस कंप्यूटर चलाता है तथा फर्जी हाई स्कूल की मार्कशीट तथा आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाता है, इस सूचना पर हम पुलिस कर्मचारी गण मुखबिर को साथ लेकर मौके के लिए निकले, मुखबिर ने दूर से इशारा कर बात कर चला गया, मौके पर पहुंच कर नाइस कंप्यूटर दुकान चलने वाले सुफियान नाम के व्यक्ति से पूछताछ कर फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 604/ 24 धारा 336(3) BNS बनाम सुफियान पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*बरामद माल का विवरण*

1- एक पुलिंदा सील सर्वे मोहर (महमूला लैपटॉप डेल कंपनी रंग काला प्रिंटर /स्कैनर कंपनी EPS0N एक लेमिनेशन मशीन EXCELAM).

2- दो पुलिंदे प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में सील सर्वे मोहर (महमूला हाई स्कूल की अंक तालिका क्रमांक नंबर 15144567, आधार कार्ड नंबर 814028841987).

3- ड्राइविंग लाइसेंस DL NO UK 0820160430273.

*नाम पता अभियुक्त*

1- सुफियान पुत्र निसार अहमद निवासी शेखपुरी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष।

*पुलिस टीम का विवरण*

1- उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल

2- हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली

3- कांस्टेबल 1187 नितिन

  • Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को…

    ऋषिकुल विश्वविद्यालय में सज गया स्थानीय उत्पादों का बाजार

    *9 नवंबर तक प्रतिदिन 3 बजे से 5 बजे तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम* हरिद्वार 2 नवम्बर 2025- मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 3 views

    ऋषिकुल विश्वविद्यालय में सज गया स्थानीय उत्पादों का बाजार

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 3 views

    सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 5 views

    दीक्षा एवं ध्यान साधना से मिलती है रोग-कष्टों से मुक्ति : करौली शंकर महादेव 

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट ने कन्या का कराया विवाह, उठाया पूरा खर्च

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 5 views

    एम.सी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    • By Admin
    • November 1, 2025
    • 4 views