कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वीआईपी घाट पर गंगा स्नान कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

*हरिद्वार /विजय सुब्रह्मण्यम*

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वीआईपी घाट पर गंगा स्नान कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शुक्रवार को गंगा स्नान कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कार्तिक स्नान करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को अपार सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को धार्मिक समारोहों का आयोजन करने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है,

डॉ अग्रवाल ने कहा कि कार्तिक माह के दौरान कार्तिक स्नान करना 100 अश्वमेघ यज्ञ करने के बराबर है। कार्तिक पूर्णिमा भगवान विष्णु और देवी वृंदा के विवाह समारोह का भी प्रतीक है। इस मेले का समापन कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं के मोक्ष पाने के लिए पुष्कर झील में पवित्र डुबकी लगाने के बाद होता है।

इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने भगवान विष्णु जी से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा केदारनाथ जी का अभिषेक कर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने विश्व शांति की कामना की

    हरिद्वार,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने आज बाबा केदारनाथ जी के पवित्र धाम में विशेष पूजन और अभिषेक कर…

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने २३ अक्टूबर २०२५ को भैया दूज पर्व पर किया स्थानीय अवकाश घोषित

    हरिद्वार, 13 अक्टूबर, 2025 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन द्वारा दिनांक 1अक्टूबर, 2025 को दशहरा (महानवमी) हेतु निबंधित अवकाश के स्थान पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था तथा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा केदारनाथ जी का अभिषेक कर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने विश्व शांति की कामना की

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 3 views

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने २३ अक्टूबर २०२५ को भैया दूज पर्व पर किया स्थानीय अवकाश घोषित

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 5 views

    बेटियों ने प्रशासनिक अधिकारी बन जाने प्रशासन के गुर

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 5 views

    कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 5 views

    सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र

    • By Admin
    • October 13, 2025
    • 5 views