आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट केबल पुल के समीप बने 23 मार्च पार्क का निरीक्षण किया

*हरिद्वार* आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट केबल पुल के समीप बने 23 मार्च पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरडीए द्वारा निर्मित पार्क की डॉ अग्रवाल ने प्रशंसा की और कहा कि जल्द से जनता के सुपुर्द किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एचआरडीए के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल ने बताया कि करीब एक करोड़ 90 लाख की लागत से इस पार्क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच, पथ प्रकाश, फाउंटेन, चलने के लिए पथ, पुष्प वाटिका लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च पार्क नाम के तहत देश के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा भी लगाई गई है। बताया कि करीब 15 बीघा में बने इस पार्क को लोगों के लिए निशुल्क रखा गया है।

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान मुख्य हाइवे पर पार्क के नाम से श्राइन बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा पार्क को शहीदों के नाम से रखे जाने को कहा। उन्होंने कहा कि एचआरडीए द्वारा अक्सर नवाचार किया जाता है। यह पार्क भी एचआरडीए द्वारा बनाया गया है जो बहुत ही आकर्षक है, इसे जल्द ही जनता के सुपुर्द किया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए आईएएस अंशुल, सचिव उत्तम सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता टीपी नौटियाल, पूर्व महापौर नगर निगम हरिद्वार मनोज गर्ग, ओमकार जैन आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को…

    ऋषिकुल विश्वविद्यालय में सज गया स्थानीय उत्पादों का बाजार

    *9 नवंबर तक प्रतिदिन 3 बजे से 5 बजे तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम* हरिद्वार 2 नवम्बर 2025- मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 3 views

    ऋषिकुल विश्वविद्यालय में सज गया स्थानीय उत्पादों का बाजार

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 3 views

    सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 5 views

    दीक्षा एवं ध्यान साधना से मिलती है रोग-कष्टों से मुक्ति : करौली शंकर महादेव 

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट ने कन्या का कराया विवाह, उठाया पूरा खर्च

    • By Admin
    • November 2, 2025
    • 5 views

    एम.सी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    • By Admin
    • November 1, 2025
    • 4 views