मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग किया,दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक विशिष्ट माध्यम है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की उन्होंने कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार और पत्रकारिता सिर्फ राजनीतिक और सामाजिक विषयों के प्रचार-प्रसार का माध्यम मात्र नहीं बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने का एक साधन भी है। आम जनता को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से परिचित कराना हो या उनकी समस्याओं से सरकार को अवगत कराना हो, इन दोनों महत्वपूर्ण दायित्वों का भार मीडिया पर होता है। पत्रकार समाज का वो दर्पण है, जो सरकार और उसके पूरे तंत्र को, उसके कार्यों के धरातल पर होने वाले प्रभावों से अवगत कराता है। जब कभी राष्ट्र को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तो हमारे पत्रकार बंधु, हमारे वीर जवानों की भांति उस विकट परिस्थिति में सरकार और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सशक्त बनाने की दृष्टि से मीडिया जगत को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उत्तराखंड सरकार भी पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। हमने जहां एक ओर पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि की, वहीं विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पत्रकार श्री दुर्गा नौटियाल के परिवारजनों को पत्रकार कल्याण कोष से 05 लाख रूपये दिये जायेंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी एवं पत्रकार व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके…

    आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है भक्ति संगीत : श्रीमहंत रविंद्र पुरी 

    अनुराधा पौडवाल ने महंत रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, धार्मिक चर्चा में सनातन संस्कृति पर जोर एस एम जे एन कॉलेज के शांतनु जोशी ,साक्षी राणा एवं कुणाल धवन हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

    • By Admin
    • October 29, 2025
    • 3 views

    आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है भक्ति संगीत : श्रीमहंत रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • October 29, 2025
    • 5 views

    भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 28, 2025
    • 5 views

    गंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ तक चलने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा आज मनसा देवी चरण पादुका पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से पशुपतिनाथ धाम नेपाल के लिए रवाना 

    • By Admin
    • October 27, 2025
    • 5 views

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में श्री गुरु कार्तिकेय जन्मोत्सव गुरु छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया

    • By Admin
    • October 27, 2025
    • 7 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्याें की भारत सरकार से मिली मंजूरी

    • By Admin
    • October 26, 2025
    • 5 views