मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।9

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह मौजूद थे।

  • Related Posts

    Holi:प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे:जिलाधिकारी

    हरिद्वार।  बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह  ने  कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा…

    सीडीओ आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

    होली पर्व की पूर्व संध्या पर विकास भवन परिसर, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Holi:प्राकृतिक रंगों का उपयोग करे,केमिकल युक्त रंगों से परहेज करे:जिलाधिकारी

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 3 views

    सीडीओ आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 5 views

    प्रशासनिक विभागों के जरिए जन जन तक पहुंच रहा क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम: सौरभ तिवारी

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाईट का लोकार्पण भी किया

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 5 views

    प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है होली का पर्व – मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 6 views

    एसडीआईएमटी में छात्र-छात्राओं ने मनायी फूलों की होली

    • By Admin
    • March 12, 2025
    • 6 views