भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है:राज्यपाल

*राजभवन देहरादून/हरिद्वार 16 नवम्बर, 2024*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज हरिद्वार के कनखल में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें देश के 14 राज्यों से चारों वेदों की 10 शाखाओं के विद्वान सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने वेदों के विशिष्ट विद्वानों को सम्मानित किया और परिसर में लगी वेदों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की नींव हैं। इनमें वर्तमान और भविष्य की सभी चुनौतियों का समाधान छिपा है। वेदों का अध्ययन करने वाला व्यक्ति समाज का सच्चा मार्गदर्शक बनता है। वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू को प्रकाशित करने वाली ज्ञान की ज्योति हैं।

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड को वेदों और वैदिक शिक्षा की पावन भूमि बताते हुए कहा कि यह ऋषियों और संतों की साधना स्थली रही है। यहाँ हजारों वर्षों से वेदों का पठन-पाठन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम वेदों के अमूल्य ज्ञान को पूरी मानवता तक पहुंचाएं और नई पीढ़ी को इससे जोड़ें। देवभूमि का हर कण ऋषि-मुनियों की तपस्या और ज्ञान से ओतप्रोत है। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति के अद्वितीय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी जड़ें वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण और पुराणों में हैं।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन वेदों के अध्ययन और उनके महत्व को समझने में जनमानस की रूचि बढ़ाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सशक्त बनाने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज, पतंजलि के कुलपति आचार्य बाल कृष्ण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरूपाक्ष वी. जड्डीपाल, पूर्व सचिव प्रो. किशोर मिश्र, जिलाधिकारी हरिद्वार कमेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, और कई विद्वान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

    *आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निकट देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड राज्य आपदा…

    खानपुर के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट

    हरिद्वार 31 मई। मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत शांतिकुंज द्वारा खानपुर ब्लॉक के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के कुल 753 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किट वितरित किए गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 3 views

    खानपुर के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    बकरीद के नाम पर हिंसा, क्रूरता व अवैध गतिविधियों पर लगे विराम: डॉ सुरेंद्र जैन

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    हिंगलाज भवन में धूमधाम हर्षोल्लास से स्थापित हुई श्री हिंगलाज माता जी की प्राण प्रतिष्ठा 

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    नहीं बदला गया स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम:वंदना कटारिया

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 5 views