उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगत सिंह जॉन ने 29 वां वार्षिक लोहड़ी महोत्सव मनाया

*हरिद्वार* उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगत सिंह जॉन हरिद्वार द्वारा अपना 29 वां वार्षिक लोहड़ी महोत्सव विष्णु घाट चौक पर बड़ी धूमधाम वां हर्षोल्लास स से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नागेश वर्मा ने की। लोहड़ी महोत्सव पर आज के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में ऊर्जा, उल्लास और नई आशाओं का संचार करते हैं। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला संयोजक डॉक्टर संदीप कपूर एवं व्यापार मंडल के प्रांतीय सचिव राजन सेठ ने कहा कि यह त्यौहार हमारी संस्कृति एवं प्रकृति के बीच के गहरे संबंधों को भी दर्शाता है, यह ऋतु परिवर्तन का त्यौहार भी है। संस्था के जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने कहा कि यह त्यौहार अन्याय पर न्याय की जीत का त्योहार भी है। विष्णु घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश पुरी एवं महामंत्री अभिषेक ने कहा कि दुखी एवं असहाय व्यक्तियों की मदद करना ही पंजाबी संस्कृति की विशेषता है। आज के दिन जिन घरों में नवजात बच्चों का जन्म होता है या नव दुल्हन आती है उसे घर में लोहड़ी के त्यौहार में चार चांद लग जाते हैं। इसके पश्चात प्रसिद्ध लोहड़ी गीत सुंदर मंदारिया हो तेरा कौन बेचारा हो गीत गाकर पूरे बाजार में ढोल की थाप पर डांस करते हुए पूरे बाजार में प्रसाद वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निधि कुमार, नीरज कपूर, मनोज खुराना, पंकज मक्कड़, रवि अरोड़ा, कमल पाहवा, आशीष कालरा, दीपक बजाज, सुमित खन्ना, सुरेंद्र खत्री, अजय शर्मा, कीमती लाल अरोड़ा, नमन, आदि मुख्य रूप से थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

    *आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निकट देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड राज्य आपदा…

    खानपुर के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट

    हरिद्वार 31 मई। मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत शांतिकुंज द्वारा खानपुर ब्लॉक के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के कुल 753 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किट वितरित किए गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 3 views

    खानपुर के 12 उच्च. प्राथ. विद्यालय के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    बकरीद के नाम पर हिंसा, क्रूरता व अवैध गतिविधियों पर लगे विराम: डॉ सुरेंद्र जैन

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    हिंगलाज भवन में धूमधाम हर्षोल्लास से स्थापित हुई श्री हिंगलाज माता जी की प्राण प्रतिष्ठा 

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 4 views

    नहीं बदला गया स्टेडियम का नाम, न फैलाए किसी प्रकार का भ्रम:वंदना कटारिया

    • By Admin
    • May 31, 2025
    • 5 views