Uttrakhand news शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में आयोजित हों कार्यक्रम: डॉ. धन सिंह रावत

 

*जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक*

 

देहरादून, 03 सितम्बर 2024

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों तथा विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को भव्य रूप से मनाया जायेगा। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित गोष्ठियां आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया जायेगा, जिनके जन्मदिवस को पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। विभागीय मंत्री ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि समाज में शिक्षक की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। वह जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

 

 

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 7 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views