केंद्र के यूसीसी लाने का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत


– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर बना है मसौदा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लागू करने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर तैयार हुए समान नागरिक संहिता के मसौदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर में लागू किए जाने के बयान का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने स्वागत किया है। श्रीमहंत ने समान नागरिक संहिता को देश के हर नागरिक के लिए जरूरी बताया है, उन्होंने कहा कि एक देश मे सभी के लिए एक ही कानून होना चाहिए।


उत्तराखंड सरकार द्वारा 30 जून को समान नागरिक संहिता(यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार किये जाने और उनके बाद केंद्र सरकार द्वारा अगले सत्र में इस को लाये जाने के फैसले का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने यूसीसी का स्वागत किया है और इसको देश के हर नागरिक के लिए आवश्यक बताया है, उन्होंने कहा कि एक देश मे अलग अलग कानून नही होने चाहिए सभी के लिए एक ही कानून होना चाहिए। उनके अनुसार यूसीसी से देश के हर नागरिक को लाभ होगा चाहे वह हिन्दू , मुस्लिम, सिख या ईसाई ही क्यो ना हो। इस यूसीसी से हमारी मुस्लिम बहनों को भी न्याय मिलेगा जो अब तक पर्सनल लॉ के कारण दुःख झेल रही थी। उन्होंने कहा कि हम सभी देश वासियों को खुले मन से समान नागरिक संहिता का समर्थन करना चाहिए।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 16 views