महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ‘समर्थ’ पोर्टल पर मिलेगा अन्तिम अवसर



उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार सत्र 2023-24 में स्नातक प्रथम सेम में नई शिक्षा नीति के तहत ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से प्रवेश किये जा रहे हैं। जिन प्रवेशार्थियों ने किसी कारणवश समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो इस सप्ताह अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाईट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक पर अपना पंजीयन करना सुनिश्चित कर लें।
काॅलेज के मुख्य प्रवेश संयोजक डाॅ संजय कुमार माहेश्वरी ने समर्थ पोर्टल पर प्रवेशार्थी अपना पंजीयन कैसे करें, की जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन हेतु आनलाईन लगाये गये समस्त पत्राजात की छायाप्रति महाविद्यालय के सम्बन्धित काउण्टर पर अग्रिम कार्यवाही हेतु जमा करा दें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर ही सम्भव होगा तथा बी.एससी. (पी.सी.एम.) में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

  • Related Posts

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ हरिद्वार, 25 फरवरी स्थानीय एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को अत्यंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 4 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 5 views