जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चंडी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जनपद, राज्य व देश के चहुमुखी विकास, सुख–समृद्धि की कामना की

हरिद्वार 14 सितम्बर 2024–

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चंडी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा जनपद, राज्य व देश के चहुमुखी विकास, सुख–समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चंडी देवी क्षेत्र में भूस्खलन संभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन संभावित क्षेत्र के स्थायी समाधान हेतु कार्य योजना बनाकर आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए यदि शासन को डीपीआर भेजी गई है तो उसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। स्थायी प्रकृति के कार्य होने तक तात्कालिक समाधान के रूप में शॉर्ट टर्म कार्य समय से किए जाएं। जिलाधिकारी ने वन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों से चंडी देवी मंदिर क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने श्यामपुर कांगड़ी पहुंचकर गंगा के जल स्तर बढ़ने पर श्यामपुर कांगड़ी स्थित प्रेम निवास के पास सीसी ब्लॉक का निरीक्षण किया जो अत्यधिक वर्षा होने पर जल के बहाव को डायवर्ट करने के काम में लाया जाता है, उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पानी को डायवर्ट करने के लिए किए जा रहे कार्यों में ताजी लाई जाए तथा कार्य योजना को इस प्रकार अंजाम दिया जाए कि जल स्तर बढ़ने पर भू कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने झिलमिल झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि इको पर्यटन की दृष्टि से झील विकास तथा सौंदर्यकरण किया जाए और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जाएं। उन्होंने मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेस्क्यू सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाए और शहरी क्षेत्रों में बंदरों से निजात हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

इस दौरान डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि इस समय रेस्क्यू सेंटर में क्षमता के अनुसार वन्य जीव (लेपर्ड) हैं और क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ वैभव सिंह, संदीपा शर्मा, एसडीएम अज्यवीर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी,ब्रिज इंजिनियर एमके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views