मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंजनी अखाड़े में सनातन भूषण सम्मान से सम्मानित



: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी के नेतृत्व में हरिद्वार के संतों ने किया सम्मान, दिया आशीर्वाद



हरिद्वार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में सनातन भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में धर्मनगरी के संतों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए साल 2028 में उज्जैन में होने वाले कुंभ का न्योता भी सभी संतो को दिया।


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम की अध्यक्षता और अखाड़ा परिषद के समन्वयक डॉक्टर राहुल कटारिया ने संचालन किया। आयोजित संत समागम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश के यहशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुं दिशाओं में उन्नति कर रहा है। नई शिक्षा नीति ने सनातन के उन रहस्य से पर्दा उठाने का काम किया है जिनको लॉर्ड मैकाले ने 1835 में ढक दिया था। अभी तक ग से गधा पढ़ाया जाता था लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत ग से गणेश पढ़ाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का आशीर्वाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने से पहले ही मिल गया। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार और निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर खुद को गौरवान्वित और अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी साधु संत 2028 में उज्जैन में होने वाले कुंभ में आमंत्रित हैं और आप सभी संतो के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के सरकार सतकार्यों को लगातार जारी रखेगी। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जीवनी से लेकर राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए उन्हें साधुवाद और अभिनंदन करते हुए सनातन भूषण सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने डॉ मोहन यादव को पहले ही मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया था। इसे श्रीमहंत रविंद्र पुरी की दूरदृष्टि बताते हुए बधाई दी और कहां की वे ऐसी दृष्टि अन्य लोगों पर भी डालें।


आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से देश भर में नए कीर्तिमान स्थापित किया जा रहे हैं डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को उन्नति पर ले जाने के लिए जो कार्य शुरू किया है वह इसमें निश्चित ही सफल होंगे इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद है। इस दौरान महामंडलेश्वर युगपुरुष परमानंद महाराज, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी महाराज, पूर्व विधायक सुरेश राठौर आदि ने भी संत समागम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज,महामंडलेश्वर कपिल मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि,श्री महंत महेश पुरी महाराज,
पूर्व विधायक सुरेश राठौर, एसएम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा,सुमित अदलखा,
अखाड़ा परिषद प्रवक्ता गोविंद सोलंकी,अखाड़ा परिषद के समन्वयक डॉक्टर राहुल कटारिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी, सनातन परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 16 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 18 views