हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाई अज्ञात शव की गुत्थी

*सीतापुर उ0प्र0 निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान*

*मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा कराया था दर्ज*

*आरोपी दबोचा, गैर इरादतन हत्या का निकला मामला*

*सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज, आरोपी से मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था मृतक*

*हरिद्वार* 8 सितंबर को प्रातः सिड़कुल क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला जिसकी पहचान नितिन पुत्र दिलीप मिश्रा, सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई मृतक नितिन सिडकुल में मासकोट कंपनी में काम करता था,वर्तमान समय में रावली महदूद में निवास करता था मृतक के मौसा विष्णु प्रकाश बाजपेई की तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुoअoसo 461 /2024 धारा 103(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया

घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे चैक करने से ज्ञात हुआ कि दीप्ति बिहार कॉलोनी को जाने वाले तिराहे पर मृतक एक पैदल चल रहे व्यक्ति को झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है तथा पैदल चलता हुआ व्यक्ति मृतक को धक्का देकर नीचे गिराता है,गिरने से मृतक उठ नहीं पाता है

वह धक्का देने वाले व्यक्ति की पहचान दीप्ति विहार कॉलोनी में ही रहने वाले अतुल पुत्र सतीश के रूप में होने पर वह इस घटना के बाद अपने गांव बिजनौर के भाग गया, जिसकी तलाश मे उसके घर विजनौर मे व उसके छिपने के सम्भावित स्थानो दबिश देते हुए आरोपी को लक्सर से किया गिरफ्तार किया जाता है।

पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि वह रात 11:00 बजे कंपनी से छुट्टी होकर कमरे में आ रहा था तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उनसे छीना झपटी की कोशिश की जिस पर बचाव करते हुए उसे धक्का दिया तो नीचे गिरकर उसकी मृत्यु हो गई इसलिए वह डरकर अपने बुआ के घर चला गया।

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से अभियुक्त अपने बचाव में मृतक को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि अभियुक्त द्वारा जानबूझकर मृत्यु कारित नहीं की गई अपराध गैर इरादतन हत्या होने के कारण मुकदमे में धारा 103(1) bns को धारा 105 bns मैं तरमीम करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

अतुल पुत्र सतीश निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना नांगल सोती जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष।

*पुलिस टीम-*

1-उ0नि0 इन्द्र सिंह गड़िया

2-उ0नि0 अनिल बिष्ट

3-अ0उ0नि0 सुभाष रावत

4-हेड का0 सुनील सैनी

5-का0 गजेन्द्र

6-का0 ललित बोहरा

7-का0 राजेश

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views