Haridwar News सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जिला हरिद्वार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की

 

हरिद्वार/राजीव कुमार 

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने संयुक्त रूप से जिला हरिद्वार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की।

जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल ने सांसद त्रिवेंद्र रावत का स्वागत कर अभिवादन किया।

अपने स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व के रूप में मना रही है आज हम सब कार्यकर्ताओं का गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं एवं इसको निरंतर बनाए रखने हेतु हमें हर वर्ग को साथ लेकर इस अभियान से जोड़ने का काम करना है साथ ही इस अभियान को बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाना है।

उसके पश्चात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली सदस्यता स्वयं करके समस्त पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ को सदस्यता कराई। समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आवाह्न किया समस्त कार्यकर्ताओं एक साथ सदस्यता पुनः ग्रहण की।

उन्होंने जनसंघ से लेकर 2024 तक की अनवरत चल रही इस यात्रा का जिक्र करते हुए संस्मरणों को याद करा कर बताया कि किस प्रकार पार्टी सदस्य देश हित में काम करते हैं भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ राजीव शर्मा सुशील चौहान विमल कुमार आशु चौधरी आशुतोष शर्मा अनु कक्कड़ अनिल अरोड़ा रीता चमोली नीपेंद्र चौधरी राजकुमार अरोड़ा लव शर्मा विकास तिवारी आभा शर्मा रश्मि चौहान निर्मल सिंह मोहित वर्मा बिशनपाल कश्यप नेत्रपाल चौहान नितिन चौहान नकली राम सैनी मनोज शर्मा अरुण आर्य सचिन शर्मा रंजना चतुर्वेदी डॉ प्रदीप कुमार देवेंद्र प्रधान मनीष कुमार शीतल पुंडीर प्रीति गुप्ता रेनू शर्मा अभिनव चौहान नागेंद्र राणा तरुण चौहान हीरा सिंह बिष्ट जितेंद्र सैनी तरुण नायर हरजीत सिंह धर्मेंद्र चौहान पवनदीप धर्मेंद्र चौधरी नाथीराम जितेंद्र सैनी कमल जोरा रंजीता झा गोपाल अग्रवाल सुबे सिंह गगन यादव दर्शना सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Uttrakhand News हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती का डीजीपी ने किया खुलासा

    *मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड* *दिनांक: 16 सितंबर, 2024* दिनांक 01 सितंबर, 2024 को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की बेहद गंभीर एवं जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।…

    प्रेस क्लब में आयोजित हुआ आगमन द्वादश स्थापना दिवस समारोह

    हरिद्वार के प्रतिष्ठित प्रेस क्लब में 15 सितम्बर 2024 को “आगमन” साहित्यिक संस्था ने अपने द्वादश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में काव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Uttrakhand News हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती का डीजीपी ने किया खुलासा

    • By Admin
    • September 16, 2024
    • 6 views

    प्रेस क्लब में आयोजित हुआ आगमन द्वादश स्थापना दिवस समारोह

    • By Admin
    • September 16, 2024
    • 5 views

    पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह व रक्त* *दान शिविर कार्यक्रम में विधानसभा* *अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण* *ने किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • September 16, 2024
    • 5 views

    Uttrakhand news जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को संतों ने दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • September 16, 2024
    • 5 views

    Haridwar News डकैती में शामिल बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

    • By Admin
    • September 16, 2024
    • 2 views

    जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन चंडी घाट पुल सहित हरिद्वार नजीबाबाद रोड का स्थलीय निरिक्षण किया

    • By Admin
    • September 14, 2024
    • 7 views