दान का भाव मानवता का भाव है, प्रो. सुनील कुमार बत्रा

हरिद्वार 8 अक्टूबर 2024 को एस० एम० जे० एन० (पीजी) कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की

छात्रा इकाई द्वारा दान उत्सव कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालय नंबर 41 अपर रोड हरिद्वार को जरूरतमंद विद्यार्थियों हेतु खिलौने, सूखे भोज्य पदार्थ एवं स्टेशनरी का सामान पहुंचा गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हम सभी को ऐसी वस्तुओं का दान करना चाहिए, जो जरूरतमंदों आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के काम आ सके। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो वस्तु आपके लिए वर्तमान में कम उपयोगी है, और जिनका प्रयोग आप कर चुके हैं जैसे पुस्तक ,कपड़े ,खिलौने, स्टेशनरी आदि को आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए बहुत उपयोगी हो सकती हैं। इसलिए दान का भाव मानवता का भाव है जिसका अर्थ है कि अन्य की सहायता करना। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ० लता शर्मा ने अपनी 12 महत्वपूर्ण पुस्तकें तथा पूर्व छात्र सतीश बंसल ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें दान में दी हैं। दान उत्सव कार्यक्रम पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुषमा नयाल समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो० जे० सी० आर्य, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एस० के० महेश्वरी ,डॉ एम के सोही, डॉ० एस० के० चौहान, श्रीमती रुचिता सक्सेना, डॉ० वंदना सिंह, कु० शाहीन ,हरिश्चंद्र जोशी तथा स्वयं सेविकाओं में निधि,खुशी, मुस्कान, आकांक्षा, कंचन, वैष्णवी, पूर्णिमा, सोनम, गुड्डी, पायल, खुशबू, अंजलि, महक, आदि उपस्थित थी।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 7 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 5 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 7 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views