Haridwar News बेटियों की उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कैरियर काउंसिलिंग तथा आत्म रक्षा के गुर सिखाए जाये:डीएम

हरिद्वार 26 सितम्बर 2024

बेटियों की उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कैरियर काउंसिलिंग तथा आत्म रक्षा के गुर सिखाए जाये। यह बात जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं टास्क फॉर्स की बैठक लेते हुए कही।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त योजना के अन्तर्गत तथा विभागीय संसादनों का बेहतर ढ़ंग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की दिशा में कार्य किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि पीसी पीएनडीटी एक्त के अन्तर्गत अल्ट्रासाउण्ट सेन्टरों की रेण्डमली चैकिंग की जाये तथा पीसीपीएनडीटी के अन्तर्गत गठित टास्क फॉर्स से प्रतिमाह प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाये ताकि जनपद में एक भी गर्भपात की घटना न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि किशोरियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जायें तथा सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर जागरूक किया जाये। उन्होंने कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों, अल्पसंख्यकों जनजातीय क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, एपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सेहगल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

————————

  • Related Posts

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिलायी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी व महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को शपथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से…

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views