शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया

हरिद्वार 24 सितंबर 2024

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम हरिद्वार के अंतर्गत 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल द्वारा भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

मंगलवार को डॉ अग्रवाल नगर निगम हरिद्वार पहुंचे। यहां स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत पर्यावरण मित्रों के लिए लगाए जा रहे स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने नगर निगम परिसर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वर्ष से आवेदन के बाद भी प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत मिली। जिस पर डॉ अग्रवाल ने ऐसे लोगों के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद डॉ अग्रवाल ने निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रथम तल में लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु ऑफिस बनेंगे। द्वितीय तल पर मेयर तथा अन्य कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा तृतीय तल पर अकाउंट और अन्य विभागों के अधिकारी बैठेंगे।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, अधीक्षण अभियंता आनंद सिंह मिश्रवान, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, अंकित जोशी, श्याम सुंदर, इंजीनियर दिनेश कांडपाल, जगदीश प्यारेलाल, सुपरवाइजर अंकुश भारती सहित पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ओमकार जैन आदि उपस्थित रहे।

————————————–

जब मंत्री ने खुद की गंगा घाट की सफाई

हरिद्वार । कार्यक्रम के बाद डॉ अग्रवाल का काफिला डामकोठी हरिद्वार पहुंचा यहां डॉक्टर अग्रवाल ने नियमित गंगा दर्शन के दौरान गंगा घाट पर गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वयं कूड़े को एकत्र किया और नगर निगम के मौके पर मौजूद सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर को पूरा निस्तारण तथा अन्य घाटों पर सफाई के लिए निर्देशित किया।

  • Related Posts

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 4 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 7 views