उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधि हुए नामित, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दी सभी को बधाई

 

 

 

देहरादून, 22 सितंबर। उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित किया गया है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परिषद में सभी सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि इन सभी गैर सरकारी सदस्यों को अगले एक वर्ष के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक करवायी जाएगी।

गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों के नाम: जनपद उत्तरकाशी से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जनपद उधमसिंहनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, नैनीताल के रामनगर की ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, पिथौरागढ़ के धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पौडी गढ़वाल के एकेश्वर से ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के पैया गांव से ग्राम प्रधान सरोजनी देवी, पिथौरागढ़ के मुनाकोट के गाँछ गांव से ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पौडी गढवाल के यमकेश्वर के बिस्सी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, बागेश्वर के गरुड़ के रतोड़ा गांव से ग्राम प्रधान हेमा पंत, रुद्रप्रयाग जखोली के मैठाणा गांव से ग्राम प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल, हरिद्वार के बहादराबाद के बहादरपुर जट गांव से ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक के पपोली गांव से ग्राम प्रधान प्रताप सिंह गैडा को उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् में गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views