देहरादून में SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 200 छात्र-छात्राएं सुरक्षित निकाले गए

देहरादून।

राजधानी में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार देर रात पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में अचानक पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में करीब 200 छात्र-छात्राएं पानी से घिरकर फंस गए, जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत हरकत में आ गई।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF वाहिनी मुख्यालय, देहरादून से एक रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना की गई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही तेज़ बारिश और गहरे पानी के बीच त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

टीम ने बाढ़ जैसे हालात के बीच पूरी साहस और सूझबूझ के साथ ऑपरेशन चलाया। तेज़ बहाव और लगातार हो रही बारिश के बावजूद SDRF के जवानों ने सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव के दौरान राफ्ट और लाइफ जैकेट का उपयोग कर सभी को नजदीकी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

SDRF के अधिकारियों ने बताया कि पूरा अभियान पूरी तरह सफल रहा और किसी भी छात्र को चोट नहीं आई। टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र की निगरानी कर रही है ताकि दोबारा कोई आपात स्थिति न बने।

देहरादून जिला प्रशासन ने SDRF के इस तेज़ और सफल बचाव अभियान की सराहना की है और लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें, तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 3 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views