अखाड़ा परिषद ने उत्तराखंड में आ रही आपदाओं पर चिंता व्यक्त की

आपदा पीड़ितो की मदद के लिए सहयोग करेंगे साधु संत

हरिद्वार,। 2027 अर्द्धकुंभ मेले को लेकर रविवार को निरंजनी अखाड़े साधु संतों की बैठक बुलाई गई लेकिन श्राद्ध पक्ष के चलते अर्द्धकुंभ मेले स्वरूप और तारीखों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज और अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह समेत कई साधु संतों ने शिरकत की। इस दौरान सभी साधु संतों ने उत्तराखंड में आ रही आपदाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और आपदा के मृतकों की आत्मशांति की कामना की। साधु संतों ने तय किया कि उत्तराखंड में आ रही आपदाओं के बाद हुए नुकसान की भरपाई के लिए सभी साधु संत योगदान देंगे। सभी साधु संत राहत बचाव के लिए धन एकत्रित करेंगे और आपदा पीड़ितो की मदद करेंगे।

इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी महाराज ने कहा कि श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं और श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद कुंभ मेले की घोषणा की जाएगी। जल्द ही अखाड़ा परिषद की अगली बैठक की घोषणा की जाएगी। उस बैठक में सभी अखाड़ों के साधु संतों को बुलाया जाएगा और उसी बैठक में अर्द्धकुंभ मेले की चर्चा की जाएगी। बैठक में पहाड़ में सड़क, शिक्षा और चिकित्सा ये तीन एजेंडे रहे हैं। बैठक का उद्देश्य है कि उत्तराखंड में आ रही आपदाओं पर साधु संत, सरकार की मदद करेंगे। सरकार जितना चाहेगी साधु संत पहाड़ में सड़कें, कॉलेज और अस्पताल बनाने उतनी मदद करेंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि इस समय पूरे उत्तराखंड में आपदा आई हुई है। इस आपदा में जान माल की हानि हुई है। इसलिए सभी साधु संतों ने उत्तराखंड के लिए कुछ करने का निर्णय लिया है। केंद्र और राज्य सरकार तो राहत बचाव के लिए पीड़ितों की मदद कर ही रही है लेकिन साधु संतों के साथ साथ सभी लोगों का भी दायित्व बनता है कि आपदा पीड़ितो की मदद की जाए। अगली बैठक में सभी साधु संतों को बुलाया जाएगा और डोनेशन इकट्ठा करके मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

इस अवसर पर श्री महंत रामरतन गिरि, श्री महंत नारायण गिरि महाराज, श्रीमहंत बलवंत सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, रविपुरी महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज,पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरि महाराज,जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, मंत्री श्रीमहंत ओम भारती महाराज,महामंडलेश्वर हिमालय पीठाधीश्वर वीरेंद्रानंद महाराज, मंत्री श्रीमहंत महाकाल गिरि महाराज समेत कई साधु संत उपस्थित रहे।

कुंभ मेले का पैसा आपदा राहत में खर्च किया जाएगा

साधु संतों ने बैठक में तय किया कि कुंभ मेले के दौरान कई धार्मिक आयोजन होते हैं और इन आयोजनों में बहुत खर्च होता है। इसलिए अर्द्धकुंभ मेले से पहले आपदा पीड़ितो की मदद के बारे में चिंता की जानी चाहिए। अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी महाराज और अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि इस मेले से पूर्व सभी साधु संत उत्तराखंड में आ रही आपदाओं पर चर्चा करने के साथ ही धन एकत्रित करेंगे। इसके लिए बहुत जल्द ही एक बैठक और बुलाई जाएगी। जिसमें सभी साधु संतों को बुलाया जाएगा। सभी साधु संत अपनी इच्छा के अनुसार दान देंगे। सरकार चाहेगी तो साधु संत पहाड़ में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुननिर्माण, अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक बनाने में सहयोग करेंगे। साधु संतों ने कहा कि वो चाहते हैं कि पहाड़ में आपदा की वजह से हो रहे पलायन पर रोक लग सके।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views