इंडेन की ओर से जीएफओ विजेताओं को प्रदान किए गए स्कूटर्स

ग्राहक सुरक्षा हमारा संकल्प और कर्तव्य:स्वर्ण सिंह

हरिद्वार। इंडेन मंडल देहरादून द्वारा आईओसीएल इवेंट कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन फायर ऑफ बॉल विनर्स को स्कूटर्स देकर हौसला अफजाई की गई।

ग्रीन फायर ऑफ बॉल विनर्स कार्यक्रम उत्तरी हरिद्वार की एक होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एल.पी.जी.मंडल सेल्स प्रमुख स्वर्ण सिंह एवं हरिद्वार बिक्री क्षेत्राधिकारी मयंक कुमार,नरेंद्र कावरिया,राकेश सिंह ,प्रशांत तिवारी ने ग्रीन फायर ऑफ बॉल विनर्स के 20 विजेताओं को स्कूटर्स देकर हौसला बढ़ाया।इस मौके पर एल.पी.जी.मंडल सेल्स प्रमुख स्वर्ण सिंह ने कि ग्राहक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ओर संकल्प है हमें अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहिए और समय समय पर ग्राहकों को फायर से बचने के गुर सीखा कर फायर के प्रति जागरूक करते रहना चाहिए।स्वर्ण सिंह ने कहा कि हमें ग्राहक को

जीएफओ(ग्रीन फायर ऑफ बॉल)के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए कि आग कही भी कभी भी लग जाए तो हमें घबराना नहीं चाहिए शांत मन से फायर ग्रीन फायर ऑफ बॉल का उपयोग करना चाहिए जिससे आग पर काबू पाया जा सके और आग को बुझाया जा सके।ग्रीन फायर बॉल पांच साल की सुरक्षा की गारंटी के साथ काम करती हैं।उन्होंने कहा कि जीएफओ आग लगने पर तुरंत पांच से दस सेकंड में स्वयं एक्टिव हो जाती हैं और फायर को बुझाने में कारगर साबित होती है, जीएफओ को बच्चे बुजुर्ग आसानी से उपयोग कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि जीएफओ में जीरो मेंटीनेंस है ना पाइप ना वायर ना रिचार्ज बस एक बार इंस्टॉल करो और पांच साल की सुरक्षा से बेफ्रिक रहो।

उन्होंने ग्राहक सुरक्षा एवं गैस पाइप जो हर पांच में खराब हो जाती है वह बदलने पर मैंडेटरी हर पांच वर्ष में करनी चाहिए।जिससे ग्राहक दुर्घटना होने पर ग्राहक को कंपनी से मुआवजा मिल सके।इस अवसर पर विभिन्न गैस एजेंसी के डिस्टीब्यूटर सहित विपिन कुमार शर्मा,महेश चंद,अजय कुमार,भानु सैनी,संजना चौहान,भुवनेश्वर कुंज,केशव महेश्वरी ,कार्तिक राणा, कृष्ण कुमार,प्रियंक ,नन्दकिशोर,अनीता आर्य,मुकेश सैनी ,दीपक कुमार,विनोद पवार,चमन लाल, शार्दूल कंडवाल, उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views