श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 415 लोगों ने कराई जांच 

पार्षद सुमित चौधरी द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हरिद्वार। भीमगौड़ा स्थित श्री रामलीला भवन परिसर में श्री जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 415 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। इस दौरान लोगों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। गंगाप्रेम हॉस्पिस, रायवाला, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली तथा सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश ने अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं तकनीकी स्टाफ के माध्यम से सहयोग प्रदान किया। शिविर का समन्वयन उज्ज्वल सपने एनजीओ द्वारा किया गया।

संस्था के महासचिव लखनलाल चौहान ने बताया कि इस शिविर में कैंसर की प्रारंभिक जांच, महिला रोग, नाक कान गला, दंत रोग, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं महिलाओं की पैप स्मीयर जैसी महत्त्वपूर्ण जांचें अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा की गई। लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जरूरी दवाइयों का वितरण भी पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

इस सेवा कार्य में कई संस्थानों ने मिलकर योगदान दिया।

लखनलाल चौहान ने जानकारी दी कि आने वाले समय में श्री जी सेवा ट्रस्ट क्षेत्र की जनता के लिए एक विशेष नेत्र शिविर का आयोजन भी करेगा। जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन समेत अन्य नेत्र परीक्षण शामिल होंगे। संस्थापक दिव्या चौधरी, अध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा और कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जनसेवा है और आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। शिविर की सफलता में वर्तमान पार्षद सुमित चौधरी की विशेष भूमिका रही। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज जब महंगी चिकित्सा व्यवस्था आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है, ऐसे में श्री जी सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी है।

इस शिविर में संस्था से जुड़े कई पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रमुख रूप से अभिषेक गुप्ता, सोनिया मोहन, सीता बडोनी, अंजुल मोहन, हरि मोहन वर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुमित मोहन, कनिका गुप्ता, विनीत चौधरी, नीना मिश्रा, निमेश वर्मा, आशु शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुशील कंडवाल, मोहित अग्रवाल, अनिरुद्ध चौहान, मयंक भट्ट, अभिषेक चौहान, महादेव पांडेय, राहुल गिरि, अभिषेक रोहिला, पीयूष चौहान, ललित चौहान, रिया सेन, रूपुर चौहान आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views