सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का हुआ गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

हरिद्वार। सुभाष घाट स्थित तमन्ना रेस्टोरेंट में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने की, जबकि संचालन शहर महामंत्री अमन शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजू वधावन (राजेंद्र) को अध्यक्ष, सुमित शर्मा को महामंत्री और गौरव बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी व्यापारी सदस्यों ने नवगठित टीम का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि ये नई इकाई व्यापारियों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर बोलते हुए शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

वहीं शहर महामंत्री अमन शर्मा ने जोर देकर कहा कि बस अड्डा को किसी भी सूरत में स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो व्यापारी संगठन सड़क पर उतरकर भी संघर्ष करेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजू वधावन ने अपने संबोधन में कहा कि सुभाष घाट के सभी व्यापारी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा और क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जितेंद्र खन्ना, गौरव मेहता, वेद प्रकाश बत्रा, राजू मल्होत्रा, दाऊ गोपाल, धीरज अरोड़ा बंटी, सम्मी अरोड़ा, नरेश वेदी, सुधीर अरोड़ा, पंकज अरोड़ा लाली, रामकिशोर, नानक चंद अग्रवाल, सचिन गौतम, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, संदीप अग्रवाल, मोनू शर्मा, कमल खड़का, दीपक, पंकज वशिष्ठ, बबीता शर्मा, करण वत्स, चिराग, प्रिंस वधावन समेत अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views