पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने लॉन्च की नई रेंज के स्विच, ग्राहकों को मिलेगी गुणवत्ता और किफायती दामों में सुविधा

देहरादून, 5 सितम्बर 2025: इलेक्ट्रिकल उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने बाजार में अपनी नई स्विच रेंज Feballeलॉन्च कर दी है। इस मौके पर कंपनी के रीजनल मैनेजर विपिन शर्मा ने जानकारी दी कि यह Feballe स्विच रेंज ग्राहकों की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जो बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमत के साथ उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों की जरूरतें भी बदल रही हैं। अब ग्राहक केवल स्विच की कार्यक्षमता ही नहीं, बल्कि उसकी सुंदरता, टिकाऊपन और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। इसी सोच के साथ पॉलीकैब ने अपनी नई रेंज तैयार की है, जो न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है बल्कि लुक और डिजाइन में भी आकर्षक है।

Fabelle स्विच लॉन्चिंग के इस मौके पर उत्तराखंड ब्रांच हेड सौरभ सारस्वत, स्थानीय मैनेजर शुभम राजपूत, सूरज जोशी, और परवेज़ खान भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही गणपति ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर राजीव गुप्ता और मुंबई से आए मार्केटिंग प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्पाद की डेमो भी दी और बताया कि यह नई रेंज बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप है। इसमें फ्लेम रेसिस्टेंट मटेरियल, लंबी उम्र, और यूज़र-फ्रेंडली इंस्टॉलेशन सिस्टम जैसी कई आधुनिक खूबियां शामिल हैं।

ग्राहकों के लिए यह स्विच रेंज न केवल गुणवत्ता की गारंटी देती है बल्कि पॉलीकैब की ब्रांड वैल्यू के अनुरूप भरोसेमंद भी है। कंपनी का उद्देश्य है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी यह उत्पाद सुलभ हो, ताकि हर वर्ग के उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें।

इस मौके पर मौजूद डीलरों और इलेक्ट्रिकल प्रोफेशनल्स ने भी इस नई रेंज की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह बाजार में अच्छी पकड़ बनाएगी।

पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह सिर्फ उत्पाद नहीं बेचती, बल्कि ग्राहकों की जरूरतों और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views