देहरादून में सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 03 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में अब तक 35 सैनिक विश्राम गृह बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल हैं, इसलिए यहां आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीर्णाेद्धार के उपरांत यह विश्राम गृह सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अधिक उपयोगी और सुगम बनेगा।

इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views