एसडीआईएमटी संस्थान 17वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ 

हरिद्वार 3 सितम्बर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) ने अपना 17 वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने संस्थान के सभी अध्यापकों एवं छात्रों को साधुवाद एवं आर्शिवचन देते हुए स्वामी दर्शनानन्द जी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और साथ ही आधुनिक शिक्षा प्रणाली में गुरूकुलीय शिक्षा पद्धति का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्ति के लिए अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करना चाहिए। संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि संस्थान की स्थापना आज ही के दिन 3 सितम्बर 2009 को की गयी थी। संस्थान में एम0बी0ए0, बी0बी0ए, बी0सी0ए0 कोर्स का संचालन हो रहा है। संस्थान में गुरूकुलीय परंपरानुसार पं. हेमंत तिवारी ने हवन की महता पर प्रकाश डाला । स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय के आचार्य विरक्त देव एवं स्वामी नारायण देव ने बताया कि एसडीआईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन शिक्षा के साथ – साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कराना है। इस अवसर पर हवन में आहूती देने वालों में सुघांशु महाराज, यशपाल सैनी, यशवंत सिंह चौहान, अजय नम्बरदार, हरद्वारी लाल, घनश्याम सिंह, अनिल गोयल, प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, अंजुम सिद्दकी, अनुराग गुप्ता, पंकज चौधरी, दिव्या राजूपत, विकास अग्रवाल, धरणीधर वाग्ले, वर्षा रानी, सुधांशु जगता, त्रिशु अवस्थी, कशिश धीमान, ज्योति राजपूत, आशीष कुमार,, उमेश, आशीष, देवेन्द्र रावत, दिलखुश, वैशाली चौहान के साथ-साथ संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views