जनपद में संचालित सभी एसटीपी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए- जिलाधिकारी

*हर की पौड़ी, भीमगोड़ा, चमगादड़ टापू,कांवड़ पटरी मार्ग और आस्था पथ से अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश।*

*मूर्ति विसर्जन नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर करते हुए आम जनमानस को जागरूक करने के दिए निर्देश ताकि मां गंगा प्रदूषित न होने पाए।*

*बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश।*

*मां गंगा दूषित न हो इसके लिए सभी पुलो पर जाली लगाने के दिए निर्देश।*

*हरिद्वार 30 अगस्त 2025*–

मां गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी एसटीपी पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए तथा समिति के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि हरकी पौड़ी ,भीमगोड़ा, चमगादड़ टापु, कांवड़ पटरी मार्ग एवं आस्था पथ पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम, एचआरडीए, सिंचाई विभाग एव एसडीएम के संयुक्त तत्वधान में अतिक्रमण हटाने की करवाई तत्परता से की जाए ।

उन्होंने कहा कि मां गंगा दूषित न हो इसके लिए यह जरूरी है कि हरकी पौड़ी सहित अन्य स्थानों पर जो भी पुल है उन पर जाली लगाने की कार्यवाही शीघ्रता से शीघ्र कराई जाए ।

मूर्ति विसर्जन के कारण मां गंगा दूषित न हो इसके लिए नगर निगम द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए चार स्थानों जिसमें सर्वानंद घाट के सामने,पंत दीप पार्किंग, बैरागी कैंप एवं कनखल शमशान घाट के सामने ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाए,इसके लिए आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया जाए।

बैठक में समितियों के सदस्यों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया है कि बनाए जाने वाली मूर्ति को मिट्टी या गाय के गोबर से ही बनाई जाए ताकि मां गंगा दूषित न हो, इसके लिए भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सिंचाई विभाग उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश एवं लोक निर्माण विभाग बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा जो भी सुझाव दिए गए है उनपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध , एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,अभियंता जल संस्थान (गंगा)हरीश बंसल, प्रोजेक्ट मैनेजर (नमामि गंगे) मीनाक्षी मित्तल ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,मुख्य पशु अधिकारी डॉ डीके चंद,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, एडवोकेट हिमांशु सरीन,गंगा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़,मनोज निषाद,डीपीओ नमामि गंगे सत्यदेव आर्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views