आपदा में सेवा को तत्पर वैश्विक नेटवर्क हैं रेड क्रॉस. : प्रो बत्रा

29 अगस्त 2025

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा द्वारा पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राज्यीय यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कार्यक्रम से प्रशिक्षित होकर लौटी एस एम जे एन पी जी महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस ईकाई के आज महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से रेड क्रॉस नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह के नेतृत्व में बी ए के छात्र अमन पाठक तथा बी एस सी के दिव्यांशु नेगी, दिव्यांशु गैरोला, विकास, निशांत सिंह ने प्रतिभाग किया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में रक्तदान के शतकवीर श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह ने बताया कि छात्रों ने कार्यक्रम में सी पी आर, फायर प्रबंधन, प्राथमिक उपचार के बारे में जाना। ट्रेनिंग कार्यक्रम में आयोजित लक्की स्टार सत्र में महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य तथा जिला नोडल अधिकारी रेड क्रॉस प्रो सुनील कुमार बत्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि रेड क्रॉस एक ऐसा वैश्विक नेटवर्क हैं जो आपदा, सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के समय सहायता प्रदान करता हैं तथा मानवीय मूल्यों का संवर्धन करता हैं। उन्होंने कहा आज हम सभी को सामूहिक रूप से मानवता के लिए कार्य करने की आवश्यकता हैं। डॉ बत्रा ने बताया कि गढ़वाल मंडल से केवल एक मात्र एस एम जे एन कालेज की टीम ने इस कैम्प में भाग लिया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो विनय थपलियाल, डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, विनीत सक्सेना, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ पदमावती तनेजा, डॉ मनीषा पांडे, डॉ अनुरिशा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 11 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views