श्री निरंजनी रामलीला समिति मायापुर की बैठक आयोजित, रामलीला 2025 की तैयारियों को लेकर हुआ विस्तार से मंथन

हरिद्वार, 17 अगस्त – श्री निरंजनी रामलीला समिति मायापुर (रजि.) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ, जिससे आयोजन का वातावरण धार्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्षद दीपक शर्मा ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव भोला शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक में आगामी पंचम वर्ष 2025 के रामलीला मंचन, भव्य रामबारात और दशहरा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति के सचिव भोला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य व भक्ति भावना से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

बैठक के दौरान समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि आयोजन को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस वर्ष की रामलीला में आधुनिक तकनीकों के साथ पारंपरिक शैली का समावेश कर प्रस्तुतियों को अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा।

बैठक में अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजू मनोचा, चंद्र शेखर कुर्ल, कमल बृजवासी, दीपक शर्मा, अखिलेश चौहान, जॉनी अरोड़ा, शंकर पांडे, अतुल जुनेजा, अंकित तिवारी, रजत चौहान, सचिन बेदी, सनी घावरी, अमित गर्ग, सुरेंद्र सैनी, पिंका चंचल, लक्ष्य शर्मा, अमित बोरी, समीर शर्मा, शिवम भारद्वाज, मुन्ना पिशोरी, इंद्रजीत बेदी, कृष्णा, शुभम पांडे, मयंक ठाकुर, पंकज, सुमित नाथ आदि सम्मिलित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि इस वर्ष की रामलीला को सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views