स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों की आकर्षक साज-सज्जा का भव्य अनावरण

नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर आकर्षक रूप से सजाया गया। इस विशेष अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा इन स्थलों की सजावट का विधिवत अनावरण किया गया।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा की स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन महान बलिदानों की याद दिलाने वाला दिन है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का सपना देखने का अवसर दिया। नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा की गई यह सजावट न केवल सौंदर्य की दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि यह नागरिकों को देशप्रेम की भावना से जोड़ने का सुंदर प्रयास भी है। मैं नगर पालिका अध्यक्ष और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा हमारा उद्देश्य केवल नगर को सजाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति का दीप जलाना है। हमने यह प्रयास किया है कि हर चौक-चौराहा, हर मार्ग एक संदेश दे—कि हम आज़ाद हैं और इस आज़ादी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यह आयोजन हमारी एकजुटता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है।

नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा आने वाले समय में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे नगर क्षेत्र में नागरिक सहभागिता और जन-जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।इस अवसर पर राज्य मंत्री सुनील सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुललर, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, शिवालिक नगर व्यापार मंडल के दोनों अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई व अजय मलिक, मनीष चौधरी, लजे राम शर्मा, ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय श्वेता सिंह, रविंद्र उनियाल, रवि वर्मा, संचित डगर, रितेश गौड, वीरेंद्र बोरी, बृजेश शर्मा, संदीप चौधरी, विनीत सैनी, रामनिवास गुर्जर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views