हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर विधानसभा मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज ज्वालापुर विधानसभा के भाजपा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में प्रारंभ हुई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम ने कहा कि “तिरंगा न केवल हमारे देश की आन-बान-शान है, बल्कि यह हमारी आज़ादी के संघर्ष और बलिदानों का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम इस राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक लहराने का सौभाग्य पा रहे हैं।”

कार्यक्रम के संयोजन ज्वालापुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान ने भी अपने उद्बोधन में कहा, “हर घर तिरंगा अभियान जन-जन को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। आज की तिरंगा यात्रा से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।”

यात्रा के दौरान भूतपूर्व सैनिक विजय सैनी जी का माल्यार्पण कर भावपूर्ण सम्मान किया गया। उनकी सेवा और समर्पण को सभी ने सराहा और उनके अनुभवों से प्रेरणा ली।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री युवा मोर्चा दीपांशु चौहान, राजेश शर्मा, अजय शर्मा, अभिनव चौहान, शिवम चौहान, अब्दुल स्वामी, मुसर्रत, शाहरुख, दीपिका राठौड़, मंजू देवी, तल्लू राम, राजकुमार चौहान, हरीश, विकास भारती सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल पैदा कर दिया। लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 12 views