हरियाली तीज पर महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज महिला बिंग द्वारा लाडली झूला महोत्सव का आयोजन

हरिद्वार। हरियाली तीज के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज हरिद्वार की महिला बिंग द्वारा भव्य लाडली झूला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में गौरा और राधा के रूप में श्रृंगार कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

महोत्सव में महिलाओं ने हाथों में रची हुई सुंदर मेंहदी का प्रदर्शन किया, जो उत्सव की रंगत को और भी जीवंत बना रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजनों और लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई आकर्षक गेम्स और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीतने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समाज की अध्यक्ष रुचि ड्रोलिया और महामंत्री पूर्णिमा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के सौंदर्य, उमंग और उत्सव का प्रतीक है, और यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

संस्थापक अध्यक्ष राकेश गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिला बिंग द्वारा आयोजित यह महोत्सव समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनकी रचनात्मकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-जोल और समर्पण की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री राजकुमार गुप्ता भोला,कोषाध्यक्ष राघव मित्तल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल बृजवासी, विजय कुमार बंसल, महेश दास, आशुतोष मित्तल, अरुण अग्रवाल, रवि मित्तल, अनुज गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सभी को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर संगीता गोयल, नताशा गर्ग, पूनम गोयल, पूनम बंसल, पूर्णिमा गुप्ता, सूची गुप्ता, आयुषी गोयल, सुरभि अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, नीलू गोयल, गुंजन गर्ग, अंकिता गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, सुचिता गुप्ता, मेघा, पायल, राशि गोयल, कोमल गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू जैन, मोनिका अग्रवाल, सोनिया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए और मिठाइयों के वितरण के साथ किया गया। और महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लिया।

  • Related Posts

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

     सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च, उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची साधना: प्रदीप बत्रा गुरु के संस्कारों से ही राष्ट्र और समाज का सशक्त निर्माण संभव:पदम सिंह हरिद्वार।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 5 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 6 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 7 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 8 views