Haridwar News डकैती में शामिल बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

 

बीते एक सितंबर को हुई थी घटना, बहादराबाद क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़

हरिद्वार: मध्य हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। देर रात तक फरार बदमाश की तलाश चल रही थी।

बीते एक सितंबर को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में घुसकर दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से हरिद्वार पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में डकैतों की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस को कुछ बदमाशों के बारे में सूचना मिली। एक टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें सरेंडर के लिए ललकारा। लेकिन बदमाशों ने हथियार डालने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला एएसपी सदर जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ नताशा समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मुठभेड़ की जानकारी लेते हुए एसएसपी ने तत्काल फरार बदमाश की तलाश में पुलिस को लगाया और घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया,जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views