कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मोटरसाइकिल चोरों पर कसी नकेल

*अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल गिरोह का भांडाफोड़*

*लोगों की गाढ़ी कमाई से ख़रीदी हुई बाइकों को चोरी कर करते थे शौक पूरे*

*रुड़की में हुई वाहन चोरियों को गंभीरतापूर्वक से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया*

*डिजिटल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए चोरों तक पहुँची पुलिस*

*सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान तीनों को दबोचा*

*सख़्ती से पूछताछ में रुड़की से चोरी की गई बाइक सहित अन्य का राज ऊगला*

*निशानदेही पर रुड़की से चोरी हुई 02 बाइक सहित अन्य 09 बाइक कुल 11 बाइक पुलिस ने की बरामद*

*हरिद्वार सहित मुज़फ़्फ़रनगर और सहारनपुर से भी चुराई गई मोटरसाइकल बाग में छिपायी थी*

*तीनों को पुलिस खिलाएगी जेल की हवा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रूड़की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह बरामदगी हरिद्वार, मुज़फ़्फरनगर व सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से की गई है।

कोतवाली रुड़की क्षेत्र में पुलिस को वाहन चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

1. वादी आर्यन पुत्र राजीवन कुमार निवासी सिसोना थाना भगवानपुर द्वारा चोपाटी बाज़ार से मोटरसाइकिल (UK 17 M 9831) चोरी की शिकायत की गई।

2. ⁠वादी रितिक पुत्र रमेश निवासी खानपुर द्वारा रविदास घाट से मोटरसाइकिल (UK 17 L 7592) चोरी की शिकायत दी गई।

इनके आधार पर थाना कोतवाली रूड़की में मुकदमा अपराध संख्या 265/2025 धारा 303(2) BNS व मुकदमा अपराध संख्या 366/2025 धारा 303(3) BNS के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत किए गए।

चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रूड़की के पर्यवेक्षण में टीमों द्वारा घटना स्थलों के CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया और लगातार पूछताछ व निगरानी के माध्यम से सुराग इकट्ठा किए गए।

दिनांक 31-07-2025 को सोनालीपुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

इनकी निशानदेही पर कोतवाली रूड़की द्वारा दो मुकदमों से संबंधित दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार, मुज़फ़्फरनगर और सहारनपुर से भी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जिन्हें नहर पटरी के पास एक बाग में छिपाकर रखा गया था, चुरायी गयी मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलकर औने पौने दाम पर बेच देते थे और अपना शौक़ पूरा करते थे।

अभियुक्तों की निशानदेही पर वहाँ से 09 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 11 मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई।

इनमें दिनेश इनका टीम लीडर है जो गोशाला में काम करता है, नदीम शटरिंग का काम करता है जो कि हाई स्कूल पास है तथा प्रदीप अनपढ़ है जो खेती का काम करता है दिनेश के नेतृत्व में इन्होंने चोरी के प्लान बनाए और इन्हें अंजाम दिया।

इन सभी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त-*

1. दिनेश कुमार पुत्र बुद्धालाल निवासी ग्राम कीरतपुर कुईया थाना कुँवाये, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.) उम्र 25 वर्ष

2. ⁠प्रदीप कुमार पुत्र सुगना निवासी ग्राम मुण्डलाना थाना कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

3. ⁠नदीम पुत्र आरिफ निवासी ग्राम सफरपुर कोतवाली गंगनहर, रुड़की उम्र 35 वर्ष

*बरामदगी 11 मोटर साईकिल-*

1. मो0सा0 बिना न0

चेसिस न0- MBLHAW097KHM35488

इंजन न0- HA10AGKHME3650

सम्बन्धित मु0अ0सं0-265/25 थाना कोतवाली रूडकी

2. स्पेलन्डर

चेसिस न0- MBLHAW092KHE87100

इजंन न0- HA10AGKHED0940

सम्बन्धित मु0अ0सं0 266/25 थाना कोतवाली रूडकी

3. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0

चैसिंस न0 MBLHAW236RHL24193

इंजन न0 HA11E8RHL24193

4. TVS स्पोर्टस रंग काला बिना न0

चैसिंस MD625PF56K3K22154

इंजन न0 NF5KK1100877

5. सी0डी0 डिलेक्स बिना न0

चैसिंस न0 MBLHA11EDB9E23244

इंजन न0 HA11EDB9E23244

6. स्पेलेण्डर रंग काला बिना न0

चैसिस न0 MBLHAW113LHH86609

इंजन न0 HA11EBLHH86609

7. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0

चैसिस न0 00D20C02502

इंजन न0 00D18M02400

8. स्पेलेण्डर प्लस रंग सिल्वर बिना न0

चैसिस न0 MBLHA10CGGH051422 इंजन न0 HA10ERGH051474

9. स्पेलेण्डर प्लस रंग काला बिना न0

चैसिसं न0 MBLHAR086JHA14064 इंजन न0 HA10AGHAA8950

10. स्पेलेण्डर प्लस रंग सिल्वर बिना न0

चैसिंस न0 MBLHAR076HHL55821

इंजन HA10AGHHL62210

11. सुपर स्पेलेण्डर रंग काला बिना न0

चैसिस न0 MBLJA05EGB9G16022

इंजन न0 JA05EBB9G15643

*पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव,

2. ⁠व0उ0नि0 लोकपाल परमार

3. ⁠उ0नि0 ध्वजवीर सिंह

4. ⁠अ0उ0नि0 अषाढ सिंह पंवार

5. ⁠हेड कांस्टेबल नूर हसन

6. ⁠हेड कांस्टेबल विरेश खत्री

7. ⁠हेड कांस्टेबल प्रवीन

8. ⁠कांस्टेबल भूपेन्द्र

9. ⁠कांस्टेबल सुरेश तोमर

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views