अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन

*राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम*

हरिद्वार 23 जुलाई 2025-सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। जिला खान अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यम से अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसका जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें छापेमारी के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम उनके द्वारा टीम गठित की गई तथा दिनांक 23 जुलाई 2025 को रात्रि 02ः15 बजे रात्रि को जनपद हरिद्वार तहसील के ग्राम सहदेवपुर हरदेवपुर उर्फ रानीमाजरा में अवैध खनन में विभागीय दल के द्वारा मै० श्री शिव शक्ति स्टोन केशर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के समय पाया गया कि मै० श्री शिव शक्ति स्टोन क्रेशर को दिनांक 10 जुलाई 2025 को सीज किया गया है। क्रेशर को सीज किये जाने के उपरान्त भी क्रेशर स्वामी के द्वारा चौरी से अवैध रूप से उप खनिज लिये जाने के कारण क्रेशर के मैन गेट को मौके पर सीज कर चौकी फेरूपुर में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।

उन्होनें अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    इंटर में वाणिज्य वर्ग की वंशिका अरोड़ा,हाईस्कूल में पलक रही टॉपर हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर…

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    संत परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण महामंडलेश्वर पद :श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी विजय सुब्रह्मण्यम हरिद्वार, जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 5 views

    मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में “हर हर गंगे” से गूंजा 

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 7 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 8 views

    साध्वी ऋतम्भरा ने की अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 6 views

    शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को कुंभ मेले का निमंत्रण

    • By Admin
    • April 22, 2026
    • 10 views