पूरी मानवता के लिए सूर्योदय होने जा रहा है ः डॉ चिन्मय पण्ड्या

शंातिकुंज की टीम भारत सहित अनेक देशों में करेंगे सघन जनसंपर्क

हरिद्वार 20 जुलाई।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा है कि यह समय पूरी मानवता के लिए एक नवचेतना के सूर्योदय का संकेत दे रहा है। जिस प्रकार एक मुर्गा सुबह के आगमन की सूचना देता है, उसी तरह हमें जन-जन को जागरूक करने का कार्य करना है।

युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी तथा अखण्ड दीपक प्रकाट्य के शताब्दी वर्ष (2026) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस ऑनलाइन बैठक में भारत सहित इटली, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, फिजी समेत 25 देशों के गायत्री परिजनों ने सहभागिता की।

युवा आइकॉन डॉ पण्ड्या ने कहा कि आज जब दुनिया में चिंता और भय का वातावरण है, ऐसे समय में हमें समाज में आशा, प्रेरणा और आध्यात्मिक प्रकाश फैलाने का कार्य करना है। प्रत्येक गायत्री परिजन को अखण्ड ज्योति के प्रतिनिधि के रूप में समाज में सक्रिय होना है। युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष का प्रथम चरण का आयोजन जनवरी 2026 में हरिद्वार में होना है, जबकि दूसरा चरण नवंबर 2026 में आयोजित होगा। इसी तरह के आयोजन वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी ज्योति कलश यात्राएँ भारत के साथ-साथ दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, लिथुआनिया, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में भी निकाली जा रही हैं। ये ज्योति कलश यात्राएँ जनवरी 2026 के आयोजन में शांतिकुंज, हरिद्वार लौटेंगे। इसके पश्चात वियतनाम, हांगकांग आदि देशों में जहाँ अभी तक नहीं पहुँच पाया है, वहाँ यात्राएँ निकाली जायेंगी। वहीं जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत जाने वाली जनसंपर्क टोली के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ चिन्मय पण्ड्या ने वर्तमान समय की माँग के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम विभाग के समन्वयक श्री श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत शांतिकुंज से 52 जनसंपर्क टोलियाँ देशभर में भ्रमण करेंगी। इन टोलियों में प्रत्येक में 3 से 4 प्रतिनिधि होंगे, जो जन-जन तक शताब्दी वर्ष के संदेश को पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक कर कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कनाडा, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, न्यूजीलैंड सहित 25 देशों के लिए अलग टोलियाँ गठित की गई हैं। ये टीमें विदेशों में भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करेंगी तथा जन्मशताब्दी वर्ष की ज्योति को वहाँ तक पहुँचाएंगी।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    हरिद्वार, तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज का खेल मैदान 16 जून से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। चार दिवसीय इस तीरंदाज़ी महाकुंभ में देश के विभिन्न…

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    शनिवार को हरिद्वार स्थित अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देशभर से आए किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 6 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 7 views