आस्था और भक्ति से अभिभूत हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

हरिद्वार

श्रावण के पावन महीने में हरिद्वार में उमड़े श्रद्धा के सागर ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए सड़क पर उतरे और शिवभक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। सांसद रावत ने पुष्पवर्षा के साथ—साथ कांवड़ियों को अपने हाथों से फल और जल वितरित किया।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की तपस्या, अनुशासन और आस्था देखता हूँ, तो भावुक हो जाता हूँ। यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं अपितु शिवभक्ति की पराकाष्ठा है। हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप है। इन श्रद्धालुओं की सेवा करना परम सौभाग्य की बात है।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं की सेवा का यह दृश्य आस्था, भक्ति के दर्शन करा रहा था। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान, पवन तोमर, सुभाष चंद्र, विकास तिवारी, श्री मति अन्नू कक्कड़, प्रीति गुप्ता, रश्मि चौधरी, मोहित कौशिक, अर्जुन चौहान, कर्मेंद्रवीर सैनी, चंदन चौहान, राजकुमार अरोड़ा, डॉ हरीश चौहान, विमल कुमार, प्रवीण संधू, अभिनव चौहान, रोमा सैनी, गौरव वर्मा, प्रदीप पाल, अनिमेष कुमार, योगेश चौहान, कमल सैनी, रंजिता झा, विकास पाल, संजय प्रजापति, संजय पाल, योगी रॉड आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views