*उच्च शिक्षा में फिर बढ़ाई गई प्रवेश पंजीकरण की तिथि

*20 सितम्बर तक एडमिशन को खुला रहेगा समर्थ पोर्टल*

*विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा, प्रवेश से वंचित छात्रों के लिये अंतिम मौका*

देहरादून, 13 सितम्बर 2024

प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों को दृष्टिगत रखते हुये उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं आगामी 20 सितम्बर तक उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिये गये है।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय परिसरों एवं उनसे सम्बद्ध निजी एवं राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को विस्तारित कर 20 सितम्बर कर दिया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं अब निर्धारित तिथि तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक व परास्नातक कक्षआों में प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है, 19 सितम्बर तक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जायेगी जबकि 20 सितम्बर तक प्रवेश शुल्क जमा किया जायेगा। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिये यह छात्र-छात्राओं के पास अंतिम अवसर होगा। इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि अबतक राज्य के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 136830 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं तथा 79185 ने प्रवेश ले लिया है। जिसमें स्नातक स्तर पर पंजीकरण कराने वाले छात्रों की कुल संख्या 102823 है तथा परास्नातक स्तर पर 34007 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जबकि स्नातक स्तर पर 64397 तथा परास्नातक स्तर पर 14788 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views