सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संग संपन्न हुई सीबीसी की पोषण चित्र प्रदर्शनी 

ज्वालापुर इंटर कॉलेज में विगत दो दिनों से राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो ने लगाई हुई थी पोषण चित्र प्रदर्शनी

हरिद्वार 13 सितंबर भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो शाखा देहरादून के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत देशभर में मनाई जा रहे पोषण माह के अंतर्गत ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में पोषण दृश्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था जिसका शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ सामापन अवसर पर ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम अजीतपुर के प्रधान प्रखर कश्यप मुख्य अतिथि ,शाहपुर शीतला खेड़ा के ग्राम प्रधान दीपक सैनी ,जिया पोता के ग्राम प्रधान कृष्ण पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । समापन समारोह में जहां संस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया वहीं देहरादून से आए सांस्कृतिक दल प्रयास जागरूकता दल ने पोषण मिशन पर आधारित गीत और नाटक प्रस्तुत किये ,ज्वालापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विभाग की ओर से हमारे विद्यालय को इस कार्य के लिए चुना गया यह प्रसन्नता का विषय है क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एन एस नयाल ने समस्त प्रतिभागियों सहयोगियों का आभार प्रकट किया समापन इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर कोमल , महिला बाल विकास विभाग की ओर से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सुमन रावत, गायत्री राणा आदि ने महिलाओं बच्चों बालिकाओं आदि को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई दृश्य चित्र प्रतियोगिता की अंतिम दिन सहयोगी शिक्षकों शिक्षिका को उपहार और पुरस्कार देकर उनके प्रति आभार प्रकट किया गया। समापन समारोह का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी संजय वर्मा ने किया।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 4 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views