हिन्दी दिवस के अवसर पर किया गया स्लोगन प्रतियोेगिता का आयोजन

*हरिद्वार/राजीव कुमार*

एस.एम.जे.एन. काॅलेज में हिन्दी दिवस के अवसर पर आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, हिन्दी विभाग, हरिद्वार नागरिक मंच तथा इनरव्हील क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काॅलेज कीे दीक्षा यादव, ओमिशा, फाइजा, आएशा, सेजल, कविता, श्वेता बिष्ट, हिमानी, स्नेहा सहगल, ईशा कश्यप, दिव्यांशु नेगी, अपराजिता, मोनिका, हिमानी, संजय, नेहा, सीमा कोराी, स्मिता, काजल, रंजना बोरी, शालिनी, इशिका, प्रियांशी चैधरी, सौम्या, ईशा कश्यप, आंकाक्षा पाल, अवनी गौर, अंजली सैनी, संजय, अंजली आदि सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर हिन्दी दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर हिन्दी भाषा के अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रचार-प्रसार, कार्यालयी एवं प्रशासनिक उपयोगिता के सन्दर्भ में बढ़ रहीं हिन्दी के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है जिसका विश्व में भी एक अपना विशिष्ट स्थान है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी डाॅ. विशाल गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें प्रेषित की तथा वर्तमान में हिन्दी भाषा की दशा और दिशा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी की समृद्धि से छात्रा-छात्राओं को अवगत कराया।

स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्यांशु नेगी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, ईशा कश्यप व स्नेहा सहगल ने तृतीय तथा अंजली सैनी व प्रियांशी चैधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक डाॅ. लता शर्मा, आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. अनुरिषा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल व डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, हिन्दी विभाग व श्रीमती रूचिता सक्सेना, अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब, चार्टर हरिद्वार द्वारा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. विनीता चैहान, डाॅ. शिव कुमार चैहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती आस्था आनन्द, अंकित बंसल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. यादवेन्द्र सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views