मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला से चेन लूट प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल अनावरण

*ठिकाने बदल रहे आरोपी को दबोचा, कथित पार्टनर को पहले ही भेजा जा चुका है जेल*

*चैकिंग देख भागने की कोशिश कर रहा आरोपी बाइक फिसलने से हुआ घायल, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा*

*दोनों युवकों ने मिलकर पहले रुड़की और फिर ज्वालापुर क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम*

*महिलाओं को सॉफ्ट टार्गेट समझ रुड़की में छीने थे जेवर, ज्वालापुर में झपटी थी सोने की चेन*

*पकड़े गए युवक के कब्जे से चेन, पैंडिंट, तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद*

*आमजन के लिए सिर दर्द बन रहे थे झपट्टामार, कड़ी मेहनत के चलते पुलिस को मिली सफलता*

*वजह आयी सामने, नशे के शौक पूरा करने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए करते थे वारदात*

*हरिद्वार ब्यूरो*

दिनांक 03/09/2024 की सुबह कुछ घंटे के भीतर ही गंगनहर कोतवाली और ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा महिलाओं को टार्गेट करते हुए लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली आर्य नगर निवासी महिला से अवधूत मंडल आश्रम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने झपट्टा मारकर/ छीनकर गले की चेन छीन ली। जिस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 707/24 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज किया गया। इससे पहले कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत दो महिलाओं को डराकर झूमके आदि लूटने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 456/2024 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

महिलाओं को निशाना बनाती इन घटनाओं की वजह से शहर से लेकर देहात तक सनसनी फैल गई। प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर काम करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दिनांक 05.09.2024 को घटनाओं में शामिल बाल अपचारी को अपने संरक्षण में लेकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से लूटे गए पीली धातु के बाली के टुकड़े, झुमका, 01 मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन बरामद कर लिया था लेकिन वारदात में शामिल दूसरा आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

गठित टीम ने लगातार फरार आरोपी की तलाश जारी रखते हुए पुनः बेसिक पुलिसिंग पर फोकस किया और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया।

दिनांक 11.09.2024 की रात संदिग्ध/ बिना नंबर वाहनों की चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर मोटर साइकिल को रोकने पर बाइक सवार ने वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अज्ञात चालक का संतुलन बिगड़ गया और रैगुलेटर पुल से बहादराबाद जाने वाली पुरानी नहर पटरी पर मोटर साइकिल फिसल गयी। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान फरार आरोपी प्रशांत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन, पैण्डेंट के साथ ही 01 अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस भी बरामद किया व सड़क पर गिरने से घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

पूछताछ में जानकारी सामने आयी कि आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था और अवधूतमंडल आश्रम में वारदात के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं व्यक्तियों द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर तमंचे से फायर भी किया था।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 109.309(4)317(2)3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली ज्वालापुर की कम समय के भीतर ठोस कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*

प्रशांन्त पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भूरनी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी-*

1- पीली धातु की चैन- 01

2- पैण्डेंट- 01

3- तमंचा व जिन्दा कारतूस- 1-1

4- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

*पुलिस टीम-*

1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट

2- उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी

3- उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल

4- कांस्टेबल महावीर

5- कांस्टेबल आशीष शर्मा

6- कांस्टेबल अंकित कवि

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views